जमीन विवाद मे भाजपा नेता क़ो अधमरा कर जंगल में फेंका, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भाजपा नेता को जमीन विवाद में जमकर कर दी गई पीटाई, हालत गंभीर, इलाज है जारी

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपट्टी राघोपुर शक्तिकेंद्र प्रमुख बबलू झा को जमीनी विवाद में गांव के ही लोगों के द्वारा बाहर से बाउंसर बुलाकर बांस बल्लों से पिट पिट कर अधमरा करने के बाद जंगल में फेंक दिया। गंभीर रूप से धायल बब्लू झा की हालात को देखते हुए राजनगर एवं मधुबनी के अस्पतालों में डाक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। राजनगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र से डाँक्टरो ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डी एम सी एच रेफर कर दिया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मार से बेसुध परे बबलू झा के परिजनों को ज़ब घटना को लेकर जानकारी हुई तो आनन-फानन में गंभीर रूप से धायल बब्लू झा को उठा कर नजदीक के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल बबलू झा (श्यामानन्द झा ) कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। डी एम सी एच के इमरजेंसी वार्ड में इनका इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर राजनगर थाना को सुचना दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के सहयोग से घायल को राजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से डाक्टरों ने घायल की हालत को गंभीर गंभीर देखते हुए एवं सर में काफी चोट होने के कारण घायल को डी एम सी एच के लिये रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि
वहां बबलू झा जिंदगी और मौत के बिच झूल रहे हैं। घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने बताया है कि ये हमला अमानवीय व कुकृत्य है। जिस ने भी इस तरह का अपराध किया है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानून कार्रवाई होनी चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment