:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर फायरिंग कर दे रहे थे पुलिस को चुनौती , पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
(फतुहा): आए दिन हथियार लहराकर रिल बनाना एक फैशन सा हो गया है। रोजाना हथियार के साथ लोगों के विडियो सोशल मिडिया पर ट्रेडिंग करते रहते हैं और जब विडियो वायरल हो जाता है तब पुलिस की कार्रवाई भी देखने को मिलती है। मामला पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि विगत सरस्वती पूजा विसर्जन के रोज कुछ लोग कट्टे को हवा में लहराकर फायरिंग कर रहे थे जिसका विडियो फतुहा थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर मिली। पुलिस ने विडियो की जाँच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी करते हुए विडियो में हथियार लहराते दिख रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल कुमार, धनराज कुमार, अमन कुमार तथा जालिम यादव शामिल है। चारों आरोपी फतुहा थानाक्षेत्र के रहनेवाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा तथा 2 जिंदा कारतूस को भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि चारों पर सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध जो इसमें शामिल रहे हैं उनके विरूद्ध भी जाँच की जा रही है। इस मौके पर एसआई सौरव कुमार, एसआई सुबोध कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाइट: डीएसपी-1 निखिल कुमार




