पटना से हथियार खरीदने मुंगेर पहुँचे 11 लोग गिरफ्तार, सप्लायर भागने मे सफल!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

पटना से सफारी वाहन से 10 लोग हथियार खरीदने के लिए पहुंचे थे मुंगेर। मुंगेर पुलिस के हत्थे चढ़े सभी लोग। पुरे मामले में 11 लोगो गिरफ्तारी। एक हथियार सप्लायर भागने में सफल।

इंडिगो एयरलाइंस के पटना स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह हत्याकांड में कोर्ट से बरी हुए ऋतुराज और आर्यन भी इस गिरफ्तारी में है शामिल

-मुंगेर : दरअसल मामला है की मुफसिल थाना पुलिस गुप्त सूचना मिली की बांक टोला निवासी सौरभ कुमार के बथान पर अवैध हथियार की खरीद फरोख की जा रही है इसी सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार सशस्त्र बल के साथ सौरभ कुमार के बथान पर पहुंची जंहा पुलिस ने सौरभ कुमार सहित हथियार खरीदने के लिए पहुंचेअन्य दस लोगो को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से पुलिस ने तीन तीन देशी पिस्टल छह मैगजीन,एक बाइक ,एक सफारी वाहन ,13 मोबाईल और 48 हजार नगद रुपये किये बरामद किये। गिरफ्तार में मुफसिल थाना क्षेत्र के सौरभ कुमार, जहनाबाद के ऋतुराज उर्फ़ रिशुराज ,प्रियांशु ,पटना के गौरव कुमार, विनय कुमार ,आर्यन जयसवाल ,बेगूसराय जिले के शुभम कुमार ,पंकज कुमार शुभम कुमार,उर्फ़ दिलमोहन ,विजली कुमार , राजू कुमार शामिल है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, डीआईयू व पुलिस बल के जवानों की टीम ने सभी को बांक के एक बथान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे लोग 10 पिस्टल खरीदने के लिए आए थे। तत्काल पांच पिस्टल खरीद कर जाने वाले थे। हथियार तस्कर सौरभ तथा भीम तांती से 40 हजार रुपये प्रति पिस्टल की दर से बातचीत हुई थी। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये भुगतान किया गया। तस्करों ने उन लोगों को तत्काल तीन पिस्टल उपलब्ध कराया तथा भीम तांती दो अन्य पिस्टल लाने गया। जब तक भीम तांती दो अन्य पिस्टल लेकर पहुंचता तब तक पुलिस की छापेमारी में उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही भीम ताती फरार हो गया। एसपी ने बताया कि हथियार तस्कर सौरभ कुमार के विरुद्ध पहले भी आर्म्स एक्ट तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा ऋतुराज पर रक्सौल तथा पटना में आर्म्स एक्ट व हत्या का मामला दर्ज है। आर्यन पर भी चोरी व हत्या का मामला दर्ज है। इसी प्रकार शुभम व प्रियांशु पर भी आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अधिकांश लोग पहले भी जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया की ऋतुराज मुख्य गैंग का मुख्य सरगना है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के सभी लोग मुंगेर में हथियार खरीदने के लिए पहुंचा था।

बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment