जमुई सदर अस्पताल के IDSP कार्यालय में लगी भीषण आग,भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई सदर अस्पताल के आईडीएसपी कार्यालय में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देख स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी हुई। उंसके बाद फ़ौरन सिविल सर्जन अमृत किशोर और अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए कर्मियों को निर्दश देने लगे। इस अगलगी में पूरे सदर अस्पताल में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी प्रयास करने लगे, लेकिन आग पूरे कमरे में फैल गई और कमरे में लगा एसी, इंवाईटर, फ्रीज, लैपटॉप, प्रिंटर मशीन,आलमीरा, टेबल, कुर्सी सहित अन्य जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। हालांकि कमरे में ताला लगे होने की वजह से आग बुझाने में विलंब हुई और आग पूरे सामान को राख कर दिया। हालांकि जबतक अग्निशमन वाहन पहुंचती तबतक वार्ड ब्वाय सन्नी, राजू और बिट्टू के सहयोग से खिड़की का शीशा तोड़कर आग को काबु करना आसान कर दिया। उंसके बाद अग्निशमन वाहन द्वारा आग को बुझाया गया तब तक कमरे का सारा सामान राख हो चुका था। बताया जाता है कि रविवार की वजह से आईडीएसपी कार्यालय बंद था। इस दौरान अचानक कार्यालय के कमरे से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। शाट सर्किट से आग लगने की बातें सामने आ रही हैं। कितने रुपयों का नुकशान हुआ है इसका अभी आकलन नहीं किया गया है। जले सभी सामानों को कमरे से निकाला गया है। हालांकि आग एक कमरे से दूसरे कमरे नहीं जा सकी वक्त रहते ही अग्निशमन द्वारा काबू पा लिया गया अन्यथा और बड़ी हादसा हो सकती थी

वाइट -अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार

वाइट -अग्निशमन अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment