SSB ने किया भारी मात्रा में शराब, वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने किया नेपाल से भारत में हो रही तस्करी को विफल, भारी मात्रा में शराब, वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत में हो रही अवैध तस्करी के खिलाफ तीन अलग-अलग अभियानों को अंजाम देते हुए कुल 1857 बोतल नेपाल निर्मित शराब, 6 मोटरसाइकिल एवं 1 मोबाइल फोन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एस एस बी द्वारा पहला कार्रवाई गंगौर बीपी नंबर 291/17 के नजदीक सुबह 4.30 बजे किया गया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस के साथ ही दूसरा कार्रवाई सूबह के 6.15 बजे कमला बीपी नंबर 270/08 के नजदीक करते हुए ऐक तस्कर ओम कुमार गिरी को गिरफ्तार किया गया। तो वही तीसरा कार्रवाई करते हुए एस एस बी जवानों ने मधवापुर, बीपी नंबर 295/ 02 के निकट सूबह के 09.15 बजे किया। इस कार्रवाई के दौरान मौके से तस्कर भाग निकलने में कामयाब रहा।
एस एस बी जवानों द्वारा किए गए तीनों कार्रवाई में तस्करों द्वारा खपाने के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाए जा रहे नेपाल निर्मित भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब, देशी सोफी शराब 300 एम एल की 1830 बोतल, मैकडेवल नंबर 1- 375 एम एल 14 बोतल, 180 एम एल 09 बोतल, ए सी ब्लैक 375 एम एल 04 बोतल, छे बाईक को जब्त किया गया। जब्त किए गए सामानों सहित गिरफ्तार तस्कर को अगले की कार्रवाई को लेकर संबंधित पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। एस एस बी सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा यह अभियान तस्करी के गतिविधियों पर लगाम लगाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो आगे भी जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment