शाहाबाद डीआईजी ने किया कोईलवर अंचल निरिक्षक कार्यालय का निरिक्षण, दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, शाहाबाद का भोजपुर जिलांतर्गत कोईलवर अंचल स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में आगमन हुआ। आगमन के उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात, पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने कोईलवर अंचल अंतर्गत लंबित मामलों, जैसे कुर्की-जब्ती, गैर-जमानती वारंट , वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित अनुसंधान, एवं अन्य विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कोईलवर अंचल के सभी थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Join us on:

Leave a Comment