:- रागिनी शर्मा!

अन्य कार्य करते पाये गये शिक्षक, सुविधाओं का भी आभाव, जीविका दीदी भी पाई गई अनुपस्थित!
6 और 7 सितंबर को चलने वाले वैक्सीनेशन मेगा ड्राइव में लापरवाही देख नाराज एसडीएम सुमित कुमार ने कार्रवाई का आदेश देते हुये शिक्षक एवं जीविका कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, मामला हाथीदह मध्य विद्यालय में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का बताया जा रहा है, जहां बाढ़ अनुमंडल अधिकारी सुमित कुमार औचक निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य में भारी लापरवाही पाई एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि जिन शिक्षकों को वैक्सीनेशन कार्य में लगाया गया था वे अन्य कार्य करते पाए गए, तथा टीकाकरण केंद्र पर पर्याप्त सुविधा भी नदारद थी, इसके साथ ही जीविका दीदियों को भी यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह लोगों को घरों से वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में मदद करें ताकि वैक्सीनेशन के लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके और कोरोना के कहर से हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके बावजूद जीविका दीदियों की अनुपस्थिति देखी गई ।
कार्य लापरवाही के आरोप में तथा पर्याप्त सुविधा वैक्सीनेशन केंद्र पर नहीं रहने के कारण एसडीएम ने जीविका कर्मियों और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने ने बताया कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों का निलंबन तय है ।
आरोपी शिक्षकों में रमेश कुमार और अरविंद कुमार बताए जाते हैं जिसमें से एक प्रधानाचार्य हैं और दूसरा शिक्षक हैं तो वही जीविका दीदियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है!
उल्लेखनीय है कि आज यानी 6 सितंबर और कल यानी 7 सितंबर को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जा रहा है।




