अभिषेक कुमार

गया शहर में अपराधियों का नंगा नाच इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। गया पुलिस हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। हाल के के करीब आधा दर्जन लोगों को अपराधियों ने अपनी गोली का शिकार बनाया है। कहीं लूट तो कहीं छीनैती , कहीं सरेआम गोली मारकर हत्या तो कहीं अपराधियों के खौफ से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ताजा मामला गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है , जहां बीती रात कुकिंग गैस से लदे ट्रक को सड़क लुटेरों द्वारा लूटने के क्रम में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई , वही इस घटना में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल है। जिसको बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घरेलू गैस से लदा ट्रक हल्दिया से फतुहा जा रहा था। इसी क्रम में गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहता पेट्रोल पंप के निकट पहले से घात लगाए सड़क लुटेरों द्वारा ट्रक लूटने के क्रम में विरोध करने पर अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रक ड्राइवर मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर एस एस खान ने बताया कि घायल खलासी की निशानदेही पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों की गिफ्तारी कर ली जाएगी।




