रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर में 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने अग्निशमन दल जयनगर के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का माक ड्रिल रिहर्सल किया।
किसी भी विषम परिस्थितियों में आग पर काबू पाने के लिए जय प्रकाश राय, लिडिंग अग्निशमन कार्मिक जयनगर द्वारा मधुबनी जिले में अवस्थित 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के प्रांगण में प्रशिक्षण एवं माक ड्रिल रिहर्सल का आयोजन गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वी वाहिनी के पर्यवेक्षण में करवाया गया।
जय प्रकाश राय, लिडिंग अग्निशमन कार्मिक द्वारा बताया की आग क्या है, आग के प्रकार कितने है, आग के लगने के कारण और लगी हुई आग पर कैसे नियंत्रण किया जाये और सामान्य तौर पर घरों में गैस सिलेंडर व विद्युत शार्ट सर्किट आदि से संबंधित आग की प्रवृति और आग से बचाव के तरीकों के साथ-साथ आग लगने के स्थिति में हड़बड़ाना नहीं है, बल्कि विवेक से काम लेने के लिए 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानो को जागरूक किया एवं अभ्यास कराया गया ।
अग्निशमन कार्मिको ने माक ड्रिल रिहर्सल में बताया कि गैस सिलिडर में आग लग जाने पर मोटे कपड़ा को पानी में भिगोकर उक्त सिलिडर को चारों तरफ से ढक कर आग को बुझाया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि गैस सिलिडर में लगी आग को सामान साइज की बाल्टी का उपयोग कर किस तरह बुझाया जा सकता है । गैस सिलिडर में आग लग जाने पर आग को मेन स्विच ऑफ कर अथवा पाइप खोलकर-हटाकर उँगली का प्रयोग कर कैसे बुझाया जा सकता है, इसे करके दिखाया । मौके पर तेल या अन्य उपकरणों में लगी आग को अग्निशामक यंत्रों व फोम का प्रयोग किस तरह से करते हुए बुझाया जा सकता है, दिखाया गया। अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने कागज की ढेर में आग लगाकर कार्बन डाइआक्साइड गैस से लगे हुए आग को बुझा कर दिखाया। मौके पर अग्निशामक दल कार्मिकों द्वारा बताया गया कि आग से निपटने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है । जागरूकता फैलाकर हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। यह प्रदर्शन इसलिए किया गया ताकि सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के जवान आग लगने पर खुद का बचाव करने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए सक्षम हो सके। आग लगने के कई कारण हो सकते हैं और आग कभी-कभी इतनी विकराल हो जाती है। कि लोग पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं। उनकी जिवन भर की कमाई का सब कुछ जलकर राख हो जाता है। ऐसे प्रदर्शनों से जागरूकता फैलाकर आग पर काबू पाया जा सकता है। इस माक ड्रिल रिहर्सल के दौरान फायर सर्विस टीम के 7 कर्मचारी तथा सशस्त्र सीमा बल जयनगर के 06 अधिकारी, 32 अधिनस्थ अधिकारी तथा 100 से अधिक जवानो ने भाग लिया।




