रहुई में उज्ववला योजना से 110 लोगों को मिला गैस कनेक्शन!

SHARE:

ऋषिकेश

 नारायण भारत गैस एजेंसी के माध्यम से सुदूर गांवो के लोगो तक पहुचाया गया योजना का लाभ!

पर्यावरण सुरक्षा की ओर उज्ववला योजना ने बढ़ाया एक और कदम!

सरकार के महत्वपूर्ण योजना उज्ववला योजना के तहत रहुई में रविवार को 110  बीपीएल परिवारों के बीच गैस कनेक्शन का लाभ दिया गया।मौके पर लाभुकों को गैस चूल्हा, सिलेंडर व कागजात उपलब्ध कराया गया।नारायण भारत गैस के प्रो. भवानी सिंह ने बताया कि रहुई, शिवायविगहा, दोसुत, धमासंग, रघुनाथपुर, धमौली समेत अन्य गांवों के बीपीएल परिवारों को उज्ववला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है।एजेंसी के मैकेनिक लाभुकों के घर जाकर गैस से बरतने बाली सावधानी के बारे में प्रशिक्षित कर रहे है।सबसे बड़ी बात यह कि मैकेनिक ही लाभुकों के घर रेगुलेटर ले जाकर गैस का कनेक्शन चूल्हा से कर रहे है ताकि लाभुक को किसी तरह की परेशानी न हो।लाभुकों ने बताया कि सरकार की योजना काफी अच्छा है।लकड़ी व गोइठा से खाने बनाने में काफी परेशानी होती है।पर्यावरण भी दुसित हो जाता है।इससे स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ता है।
पहले लगता था शुल्क अब पूरी तरह निःशुल्क: इस योजना के तहत पहले गैस रिफिलिंग व चूल्हे का मूल्य खुद लाभुक को वहन करना पड़ता था, लेकिन इस वार सरकारी स्किम उज्ववला योजना के तहत निःशुल्क लाभुकों को गैस कनेक्शन देकर, चूल्हा, रेगुलेटर, गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध करा रही है।
रहुई में 65 सौ उज्ववला योजना के लाभुक: प्रो. ने बताया कि इस एजेंसी में उज्ववला योजना के अलग अलग स्किम के तहत कुल 65 सौ कनेक्शन है। फिलहाल 110 लोगो से नया कनेक्शन दिया गया है।अभी भी लोग उज्ववला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिये लोग आ रहे है। लाभुकों की संख्या बढ़ सकती है।

Join us on:

Leave a Comment