अनियंत्रित हाईवा वाहन ने वृद्ध महिला को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत।

SHARE:

अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घटना के विरोध में भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग को परिजनों ने किया घंटों अवरुद्ध।

बांका : दुर्घटनाओं का हब बन चुका भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी श्यामपुर हाट के समीप एक अनियंत्रित हाईवा वाहन ने बादो देवी(55) नामक एक वृद्ध महिला को बुरी तरह कुचल दिया। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर इस घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर भागलपुर की ओर भाग निकला। मृतका रजौन थाना क्षेत्र के श्यामपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव की पत्नी थी। इधर इस घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने श्पुयापुर हाट के समीप ही भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, और वाहन चालक सहित मालिक के विरुद्ध कार्रवाई करने व उचित मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही रजौन पुलिस के साथ बीडीओ राजकुमार पंडित, थानाध्यक्ष बीडी पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों समझा-बुझाकर उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर जाम हटवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादो देवी टेकनी हाट से सामान लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इस दौरान रजौन की ओर से आ रही हाईवा वाहन ने उसे बुरी तरह कुचल दिया और घटना को अंजाम देकर चालक अपनी वाहन को लेकर भागलपुर की भागने में सफल रहा। इस दुर्घटना में महिला का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सड़क मार्ग सुचारू कराने के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया। वृद्ध महिला की कोई संतान नहीं है और पति की मृत्यु 5 साल पहले हो गई है। थानाध्यक्ष बीडी पासवान ने बताया कि मृतक महिला के भतीजे केदार यादव के बयान पर अज्ञात वाहन चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Join us on:

Leave a Comment