:- रवि शंकर अमित!
घोषणायें-
- सुपौल जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे-
- त्रिवेणीगंज बाजार के बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
- पिपरा बाजार के बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे पिपरा प्रखंड में बन रहे लोहिया मेडिकल कॉलेज को भी सम्पर्कता मिलेगी।
- नगर पंचायत निर्मली के रिंग बांध का जीर्णोद्धार एवं कालीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी तथा आवागमन हेतु सड़क भी उपलब्ध हो जायेगी।
- सुपौल स्टेडियम का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कराया जायेगा जिससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएँ
- सिमराही बाजार में एन०एच०-27 के जंक्शन प्वाइंट पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा।
- छातापुर एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी का चैनलाईजेशन एवं क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मति की जायेगी।
- वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना की जायेगी। इससे लोगों को भूमि निबंधन कार्य में सहूलियत होगी।
- बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण तथा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जायेगा।
- सुपौल में नये बस स्टैंड का निर्माण कराया जायेगा।
- सुपौल में वीरपुर स्थित वर्तमान हवाई अड्डे पर छोटे विमानों के संचालन हेतु उड़ान योजना में इसे सम्मिलित करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
- इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त सुपौल जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।




