प्रमोद/सीवान
सीवान-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मन की बात महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में भाजपा नेता मनीष सिंह के आवास पर बिहार के पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सुनी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की मन की बाते देश के युवा पीढ़ी को एक नया संदेश देता है। उनकी बातें हमेशा जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोदी जी के मन की बात बूथ के समीप करने की बात कही थी। इसीलिए बूथ के समीप सैकड़ो की संख्या में लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।




