रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी:-पति पत्नी का रिश्ता तार-तार हुआ पत्नी की हत्यारा पति गिरफ्तार, कहते है पति पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों तक की निभाने की कसमें अग्नि की साक्षी मान खाते है। परंतु मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र में पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्म कौन कहे शादी के कुछ ही दिनों बाद पति ने अपने ही पत्नी की हत्या कर गढ़ा में छिपा दिया।
दरअसल घटना पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव की बताई जा रही है।करसहिया गॉव की एक लड़की की शादी बीते बर्षो जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के बिरती बाजार निवासी 25 बर्षीय कुंदन कुमार से शादी रचाई गई।जिसके बाद अब सनकी पति कुंदन कुमार अचानक इसी बीच अपने ससुराल ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव पहुंचा और अपने पत्नी को मोबाइल एवं पैसा की लालच देकर सुनसान जगह पर बुलाया।और अपने ही पत्नी की माथे पर कुदाल से प्रहार कर बेहोश कर दिया साथ ही गला दबाकर हत्या कर एक गड्ढे में शव को छुपा कर मौके से फरार हो गया।
करसहिया गॉव निवासी भगत प्रसाद कुशवाहा अपनी बेटी को रात्रि तक घर नही लौटने के बाद आसपास के कई स्थानीय लोगो के घर पता करने के बाद घर के लोगो से पूछताछ के बाद अनहोनी की शंका कर ढाका थाना को फ़ोन कर सूचना दिया कि मेरी बेटी रंगीता कुमारी को मेरा दमाद कुंदन पैसा व मोबाईल फोन देने की लालच दे बुलाया और अपहरण कर हत्या की आशंका ब्यक्त किया साथ ही बेटी की देर रात्रि तक घर नही लौटने से परेशान पिता अपनी बेटी की हत्या की आशंका ब्यक्त कर ढाका थाना से सुरक्षा की मांग किया।
मामले में ढाका थाना संज्ञान लेते हुए बरीय पुलिस पदाधिकारी को मामले की जानकारी दिया। मामले में शिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के द्वारा एसआईटी टीम गठन करते हुए जांच का निर्देश दिया
ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव निवासी भगत प्रसाद कुशवाहा के दामाद पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के बिरती बाजार टोला निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शक्ति से ढाका थाना पुलिस पूछताछ की, गिरफ्तार दामाद कुंदन कुमार ने घटना के बारे में पुलिस के समक्ष स्वीकार किया की अपनी पत्नी को मोबाइल एवं पैसा देने की लालच दे सुनसान जगह पर बुलाया था जहां बिना वेट लगे कुदाल से वार कर अपने ही पत्नी को बेहोश कर दिए और गला दबाकर अपनी पत्नी को हत्या कर इसी जगह कुदाल में बेट लगा एक गढ्ढा खोदकर गड्ढे में शव को छुपा दिया और धान की पुआल से ढक मौके से फरार हो गए।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के निशानदेही पर शव को बरामद करते हुए ढाका थाना शव को मोतीहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मिर्तक का पत्नी का शव परिजनों को सौंप दिया है।
वही घटना में मिर्तक पत्नी के ससुराल व हत्यारा पति कुंदन कुमार के घर से हत्या में प्रयुक्त बिना बेट लगे कुदाल,एक मोबाईल,मिर्तका की कपड़ा बरामद ढाका पुलिस ने कर लिया है।
घटना में पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गॉव निवासी भगत प्रसाद कुशवाह की पुत्री की शादी जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के बिरती बाज़ार टोला में हुई थी 14 नवंबर को सनकी पति अपने ससुराल पहुँचा और अपनी पत्नी को पैसा एवं मोबाइल की लालच देकर सुनसान जगह पर बुलाया और बिना बीट लगे कुदाल से प्रहार कर अपने पत्नी को बेहोश कर दिया साथ ही गला दबा हत्या कर साथ ले गया कुदाल से गढ्ढा खोदकर अपनी पत्नी का शव गढ्ढे में डालकर कर मिट्टी और पुआल से छुपा मौके से फरार हो गया जिसके बाद करसहिया गॉव निवासी भगत प्रसाद कुशवाहा अपनी बेटी को देर रात्रि तक घर नही लौटे के उपरांत ढाका थाना को मामला से अवगत कराया जिस मामले में ढाका पुलिस कारवाई करते हुए मिर्ताका पत्नी के पति को लखौरा थाना क्षेत्र के बिरती बाजार टोला से गिरफ्तार कुया और पूछताछ में सभी बातें स्पस्ट होकर सामने आ गई और गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के निशान दही पर शब को बरामद कर लिया गया है।



