रिपोर्ट- संतोष चौहान!
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुपौल जिला में ‘‘प्रगति यात्रा’’ कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश।
सुपौल:- प्रखंड कार्यालय, पिपरा परिसर में कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल एवं शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार का दिनांक 20.01.2025 को सुपौल जिला में ‘‘प्रगति यात्रा’’ कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु त्रिवेणीगंज एवं पिपरा प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों एवं रूट लाईनिंग पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उक्त सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्हें ससमय अपने कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थित होने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर निशांत, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित थे।




