प्रमंडलीय स्तरीय बदलो बिहार समागम में पहुंचे- दीपांकर भट्टाचार्य, 9 मार्च को पटना में महाजुटान का किया आह्वान!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-प्रमंडलीय स्तरीय बदलो बिहार समागम में पहुंचे भाकपा – माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य। 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले बदलो बिहार महाजुटान को लेकर लोगो से किया आह्वान।

मुंगेर : मुंगेर नगर भवन में भाकपा माले पार्टी द्वारा प्रमंडल स्तरीय ‘ बदलो बिहार समागम ‘का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा माले के विधायक महबूब आलम, सहित अन्य लोग पहुंचे। इस मोके पर मुख्य अतिथि दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की बिहार में बदलाव और न्याय के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 9 मार्च को ‘बदलो बिहार महाजुटान’ का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। महाजुटान की सफलता सुनिश्चित करने और आम जनों, आंदोलनकारी संगठनों एवं संघर्षशील हिस्सों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रमंडलीय स्तरीय ‘बदलो बिहार समागम’ की शुरआत आज से मुंगेर से की गई है। उन्होंने कहा की बिहार में गरीब लोग बढ़ रहे लेकिन उसका विकास नहीं हो रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा हर गरीब परिवार को दो -दो रूपये की मदद करेंगे लेकिन घोषणा के एक साल हो गए अभी तक गरीबो को पैसा नहीं मिला। जब सरकार से पूछा गया तो सरकार कहती है हमारे पास दो लाख आवेदन आये है जिसमे 40 हजार गरीब परिवार को कुछ पैसे दिए गए है। उन्होंने कहा की अगर इस तरह सरकार गरीबों को पैसा देगी तो 94 लाख गरीब परिवारों को कितने साल में सरकार पैसे देगी।

बाइट : दीपांकर भट्टाचार्य भाकपा माले के महासचिव

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें