रिपोर्ट- अमित कुमार!
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू के बयान पर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नीरज कुमार बबलू ने राजद के लोगों को अपराधी छवि का बात कर एनकाउंटर करने की बात कही है वह बता रही है कि ऐसे लोग सरकार में बैठकर गलत बयानी करते हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के तर्ज पर जिस प्रकार से विरोधी लोगों को सताने का प्रयास बिहार में किया जाएगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कानून में अपराधियों को दंड देने का प्रावधान है अगर उससे अलग हटकर शासन में बैठे लोग इस तरह की बात करते हैं इससे पता चलता है कि शासन किस तरह से कमजोर है और विपक्षियों के खिलाफ किस तरह का गलत बयानी करते हैं




