रिपोर्ट- अमित कुमार!
ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है।राजधानी पटना के कई थाना क्षेत्रों ने दर्जनों घरों को निशाना बना चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पटना पुलिस की गस्ती पर सवाल खड़े कर दिए।मामला पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में बीते 9 दिसंबर 2024 से 9 चोरी की घटनाओं को चोर गैंग के सदस्यों ने अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली ।कहीं गृह भेदन की घटनाओं में घरों से आभूषणों ,सामानों ,लाइसेंसी पिस्टल और कैश को भी लेकर रफूचक्कर हुए थे।जिस मामले में पटना पुलिस को अहम कामयाबी मिली है।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि गृह भेदन की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एक स्पेशल टीम सीडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित की गई और अनुसंधान के पश्चात में घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया जिसमे एक स्कूटी ज्यादातर मामलों में सीसीटीवी कैमरे में नजर आया जिससे शातिर गैग का सदस्य अपराधी गोलू पहले घटना स्थल की रेकी किया करता था उसके बाद प्लानिंग के तहत गृह भेदन की घटनाओं को अंजाम दिया करता था ।गिरफ्तार अपराधियों में गोली कुमार फतुहा निवासी ,मेंहदीगंज वर्तमान पता ,शिवम कुमार मेंहदीगंज वर्तमान पता,रोहित कुमार मालसलामी वर्तमान पता,और सोनार रवि कुमार सोनी मालसलामी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि इस गृह भेदन का मास्टर माइंड रोहित है जी घटना को अंजाम देने के लिए स्कूटी से रेकी किया करता था जिसके उपरांत रोहित कुमार अपने गैंग के सदस्यों को बेड रजाई के साथ पहुंचता और देर रात अपने साथ लाए कटर के साथ फ्लैट और घरों में घास ताला काट अन्दर दाखिल होकर आराम से घर को पूरी तरह से खंगाल फरार हो जाते ।गिरफ्तार गैंग के सदस्यों के पास से 62 हजार कैश ,चोरी गए कपड़े ,2 kg चांदी,सोने के आभूषण ,2 टीवी, लेप टॉप, कटर इत्यादि बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार रोहित ,शिवम और गोलू का पुराना अपराधिक इतिहास है वही रवि आभूषण दुकानदार इस गिरोह द्वारा लाए गए सोने चांदी के आभूषणों को खरीदा करता था।फिलहाल पुलिस इन अपराधियों का टी आई परेड करवा इनके द्वारा किए गए अन्य अपराध की जानकारी हासिल करेंगे ।
पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट




