एक्टू से संबद्ध रसोईया संघ के दोनों धरों के एकीकरण करने का प्रयास रहा सफल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भाकपा-माले के जिला कार्यालय माले नगर लहेरियागंज में एक्टू से संबद्ध बिद्दालय रसोईया संघ के दोनों धराओ की संयुक्त बैठक आयोजित हूई। बैठक में दोनों धराओ का एकीकरण करते हुए आगे का आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय किये गये। बैठक में सबसे पहले दोनों धराओ से 23 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मती से जिला अध्यक्ष उपेंद्र यादव, जिला सचिव योगेंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर नरेश पासवान चुने गये।
बैठक में 8 फरवरी को जिला रसोईया संघ के द्वारा अपने मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वही 25 जनवरी को लहेरियासराय में आयोजित महा समागम में जिले से सैकड़ों रसोईया को भाग लेने और 9 मार्च को पटना में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान में मधुबनी जिला से एक हजार रसोईया की भागीदारी कराने का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिनांक 21 जनवरी को माले जिला कार्यालय मे रसोईया, आशा, जीविका दीदी एवं आंगनबाड़ी सेविका के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया है। इन संयुक्त बैठक को स्किल वर्कर्स के राष्ट्रीय नेता सह विधान पार्षद शशि यादव एवं माले जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण संबोधित करेंगे। आयोजित बैठक मे भी रसोईया संघ के नेता अच्छी संख्यां में भाग लेंगे।
बिद्दालयों मे एन जी ओ के द्धारा रसोई परसने के खिलाफ करते हुए, सभी रसोईया को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर धारदार जुझारु आंदोलन शुरु करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को भाकपा– माले के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, जिला कमिटी सदस्य सह जिला कार्यालय प्रभारी बिशंभर कामत सहित दिनेश ठाकुर, चलीतर राय,पार्वती देवी,रुणा देवी, ,बबीता देवी,जीबछ यादव, ललीता देवी सहित
दर्जनों रसोईया संघ के कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment