रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-शुक्रवार से लापता 25 वर्षीय युबक संतोष कोड़ा का मिला बोरे में शव। शव को पोटमार्टम के लाया गया मुंगेर सदर अस्तपताल। परिजनों के आवेदन अपर पुलिस ने छह लोगो पर की प्रथामिकी दर्ज।
मुंगेर : लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र स्थित खोपावर गांव के एक युवक को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। युवक शुक्रवार की देर शाम से ही लापता था। वही तीन दिनों से पुलिस व परिजनों संतोष कुमार को ढूंढ रही है जिसे सोमवार को पुलिस ने गांव से कुछ दुरी पहाड़ के तराई से एक झाडी से बरामद किया है। पुलिस ने शव को एक प्लास्टिक के बोरे से बरामद किया है। वही जब पुलिस ने प्लास्टिक की बोरी से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपताल भेज दिया। बताया जाता है की हत्यारे ने संतोष कोड़ा को मारपीट कर गला घोंटकर हत्या की है।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गांव के ही सुरेन कोड़ा की पुत्री राखी कुमारी से प्रेम करता था। दोनो प्रेमी ने तीन माह पूर्व पिछ्ले वर्ष 28 अक्टूबर को गाजियाबाद के एक मंदिर मे शादी कर ली। उसके बाद दोनो युगल प्रेमी घर में आकर साथ-साथ रहने लगा। परंतु लड़की के घरवालो को यह शादी पसंद नही था। गांव में ही शादी कर लेने की चर्चा चारो ओर हो रही थी। जिससे लड़की के घर वाले काफी परेशान थे। शुक्रवार की शाम लड़की का भाई टिंकू कोड़ा चचेरा भाई उदय कोडा उसके भाई को मुर्गा का दावत देने की बात कहकर बुलाकर ले गया। उसके बाद से उसका भाई घर नही लौटा। देर रात तक घर नही लौटने पर घरवालो ने काफी खोजबीन किया। लेकिन युवक का कुछ भी पता नही चला। युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है। जिसके बाद संतोष कुमार के पिता मेदनी कोड़ा ने लड़ैयाटांड़ थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की शुक्रवार की शाम खोपावर गांव निवासी संतोष कुमार गायब था। जिसके बाद सोमवार को लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने शव की बरामदगी की गयी है। उन्होंने कहा की इस मामले में एक अभियुक्त टिंकू कुमार की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा संतोष कोड़ा की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है क्योकि प्रेमिका के सुसराल वाले इस चीज को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने बताया की इस मामले में छह लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जिसमे एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है और अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाइट : राजेश कुमार एसडीपीओ




