रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर द्वारा गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय जयनगर में संदिक्षा परिवार मेला का उद्घाटन श्रीमती जानकी बेलवाल (संदीक्षा उपाध्यक्ष)एवं श्रीमती शिल्पी ओझा (संदीक्षा सचिव) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संदिक्षा परिवार के इस मेले का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना और सभी को एक साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करना है। यह मेला न केवल बच्चों और युवाओं के लिए एक आनंद का स्रोत रहा, बल्कि सैन्य परिवारों को भी एक साथ समय बिताने और अपनी परंपराओं को समझने का माध्यम रहा।
गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वाहिनी ने बताया कि यह आयोजन हमारे सदस्यों की मेहनत, समर्पण, और एकजुटता का प्रमाण है साथ ही साथ कार्यक्रम के माध्यम से मोटे अनाज को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई ।
इस मेले में मनोरंजन, ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ, और स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कई आकर्षण रहें। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने आनंद लिए। आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि जवानों और अधिकारियों के बीच सौहार्द का प्रतीक भी बना कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्यों एवं जवानो द्वारा तरह तरह के पकवान बनाए गए। जिसका मेला में स्टॉल लगा कर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम को अनानंदमयी बनाने के लिए एसएसबी जवानों तथा संदीक्षा सदस्यों द्वारा नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति भी दी गयी।
कार्यक्रम में गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, हरेन्द्र सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, विवेक ओझा उप कमांडेंट, संतोष कुमार निमोरिया उप कमांडेंट, डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पधादिकारी) , मोहोद मनीष देवानन्द सहायक कमांडेंट, विगनेश टी॰ सहायक कमांडेंट एवं अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार , संदीक्षा सदस्य , एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




