MLC उपचुनाव के लिए जदयू व एनडीए उम्मीदवार ललन प्रसाद के नामांकन में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन के लिए एन०डी०ए० के जदयू प्रत्याशी ललन प्रसाद के नामांकन में भाग लिया। नामांकन बिहार विधान सभा सचिवालय के कार्यालय में हुआ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, लघु जल संसाधन मंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

यह नामांकन बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन के लिए एन०डी०ए० के गठबंधन की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम था।

Join us on:

Leave a Comment