रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार की सियासत में बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। आज पटना एयरपोर्ट पर राजद सांसद मनोज झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता विधूड़ी पर तीखे हमले किए।
मनोज झा ने नीतीश कुमार के “दो बार गलती हो गई” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान अपराध बोध से ग्रसित मानसिकता का संकेत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार खुद को दोषी मानते हुए बयान दे रहे हैं।
छात्र आंदोलन पर बात करते हुए मनोज झा ने कहा कि यह छात्रों का आंदोलन है, और इसमें किसी भी प्लेटफॉर्म को हाईजैक नहीं करना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि हमारे नेता ने छात्रों की बात सुनी और समर्थन दिया।
भाजपा नेता विधूड़ी के विवादित बयान पर मनोज झा ने कहा कि ऐसे बयान देने वालों को शर्म आनी चाहिए, लेकिन उन्हें शर्म नहीं आएगी।
“नीतीश कुमार अपराध बोध में हैं, इसलिए बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं। छात्रों का आंदोलन छात्रों का ही होना चाहिए। विधूड़ी जैसे लोगों को अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए।”
मनोज झा के इन बयानों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब देखना यह है कि इन टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा की क्या प्रतिक्रिया आती है।




