रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना के राजनीतिक माहौल पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कट्टरपंथी ताकतों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ कट्टरपंथी मुसलमान देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने शहाबुद्दीन के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि क्या ये लोग देश को बांग्लादेश जैसी स्थिति में ले जाना चाहते हैं? उन्होंने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये नेता चुप क्यों हैं? क्या इनकी चुप्पी का मतलब समर्थन है?
“देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कुंभ का मेला लग रहा है, और हिंदुओं से झगड़ा करना इनका मकसद है। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं?”
गिरिराज सिंह के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहिए




