20वीं शहादत दिवस पर याद किए गए एसपी के सी सुरेंद्र बाबू डीआईजी, एसपी ने दिया श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना परिसर में रविवार को 5 जनवरी 2005 को नक्सलियों के द्वारा बारूदी सुरंग में तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू समेत पांच पुलिसकर्मियों की शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी राकेश कुमार एसपी सैयद इमरान मसूद एसपी अभियान कुणाल उपस्थित होकर कैसी सुरेंद्र बाबू के स्मारक पर माल्यार्पण कर सभी शहीद पुलिस कर्मियों को भी पुष्पांजलि अर्पित की ।मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि 20 वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों का सफाया करने में पुलिस सफलता हासिल की है ।साथ ही जो नक्सली आत्मसमर्पण कर दिए उनके लिए सरकार के द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाएं दी गई। जिन्होंने अब तक आत्मसमर्पण नहीं किए हैं वह पुलिस की गोली खाने के लिए तैयार रहें। वहीं नक्सलियों को मुख्य धारा में जुड़ने की भी अपील डीआईजी ने की।वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि एसपी कैसी सुरेंद्र बाबू की शहादत के बाद से अब तक नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में काफी परिवर्तन हुए हैं। और नक्सली का लगभग सफाया हो गया है ।वहीं सरकार के द्वारा गरीबों एवं नक्सलियों के परिवारों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रही। जिससे भी नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगा है। मौके पर डीएसपी चंदन कुमार एसडीओ राजीव रोशन बीडीओ प्रियंका कुमारी अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार समेत पुलिसकर्मी एवं शहर के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।

बाइट-राकेश कुमार डीआईजी
बाइट-सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment