:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल में सक्सोहरा रोड पर हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उमाकांत शर्मा शाम 6:00 बजे अपने पैतृक गांव लदमा से नाथचक अपने घर जा रहे थे। वे दानापुर में रेलवे कर्मचारी थे। पटना मोकामा फोरलेन के पास सक्सोहरा रोड पर एक बेकाबू हाईवा ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उमाकांत शर्मा को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचा दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। वे प्रत्येक रविवार को बाइक से अपने पैतृक घर लदमा जाते थे। आज भी वे लदमा से अपने घर नाथचक लौट रहे थे, तभी वे हाइवा की चपेट में आ गए। उनकी तीन बच्चियां हैं।
वही बाढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर रविरंजन सिंह ने बताया कि वह नदावाँ गांव से आ रहे थे। तभी अनियंत्रित हाईवा ने टक्कर मार दी। डायल 112 के द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाईवा मौके से फरार हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
बाइट :- एस आई रवि रंजन सिंह , बाढ़ थाना




