स्व. सुशील मोदी की जयंती सभा में शामिल हुये मुख्यमंत्री, दी भावुक श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व० सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पुष्प अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि

पटना, 05 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल

हॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व० सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment