कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सीतामढ़ी पहुँचे तेजस्वी, नितीश सरकार किया कड़ा प्रहार!

SHARE:

रिपोर्ट – आदित्यनंद आर्य

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर सीतामढ़ी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहुत दर्दनाक है। उन्होंने कहा की जब वे सरकार में थे तो गांधी मैदान में रोजगार दे लोगो को चेहरे पर खुशी लाने की पहल की थी। लेकिन आज उसी मैदान में लोगो पर लाठियां बरसाई जा रही है। वर्तमान सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। मंहगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाएं झेलती है, परिवार में कोई बीमार हो तो परिवार का बजट बिहार जाता है, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो माई-बहन योजना शुरू की जाएगी और इसके तहत युवतियों व महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिये जाएंगे। प्रत्येक परिवार को दो सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन को 4 सौ से बढ़ा कर 15 सौ रुपए करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि आर्थिक न्याय का दौरान है, एक विजन के साथ बिहार के सभी तबके के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। जिससे हर घर में खुशहाली आए। मुख्यमंत्री प्रगति संवाद यात्रा कर रहे है। लेकिन अबतक उनके मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अपने होश मेही नहीं है। मुख्यमंत्री को बिहार के रिटायर कुछ भ्रष्ट अधिकारी चला रहे है।

बाइट: तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment