पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद मे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत खोया हुआ मोबाइल रिकवर कर 34 लोगो को एसपी कार्यालय में बुलाकर उन्हें लौटा दिए गए। वही मोबाइल मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गयी। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा यह अभियान पिछले दो वर्षों से चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक जिले में तकरीबन दो सौ लोगों को खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उन लोगों को लौटाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा लगातार यह अभियान चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अब निराशा हो चुके हैं कि मेरा मोबाइल अब नहीं मिल सकेगा, लेकिन लंबे अंतराल के बाद भी पुलिस द्वारा मोबाइल बरामद कर उनका मोबाइल लौटा दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि जिनका मोबाइल खो गया है। उनको मोबाइल रिकवर कर उन्हें वापस कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। इसीलिए इसका नाम ऑपरेशन मुस्कान अभियान रखा गया है। आज भी 34 गुम हुए मोबाइल को रिकवर कर मोबाइल धारकों को लौटाया गया है। वही एक मोबाइल धारक शिक्षिका नीतिका कुमारी ने बताई की कुछ दिन पहले काको बाजार में मेरा मोबाइल खो गया था। काफी प्रयास किया लेकिन मेरा मोबाइल नहीं मिल सका। आज मुझे पुलिस द्वारा सूचना दिया गया कि आपका मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी कार्यालय में पहुंचकर अपना मोबाइल ले लीजिए। उन्होंने इस कार्य के लिए पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुलिस की काफी सराहनीय कार्य है। मैं मोबाइल का आशा छोड़ चुकी थी लेकिन इतने दिन के बाद मेरा मोबाइल वापस मिल गया है। मैं काफी खुश हूं और तहे दिल से पुलिस की शुक्रिया अदा करता हूं।
Byte – अरविंद प्रताप सिंह, एसपी,जहानाबाद
नितिका कुमारी, शिक्षिका मोबाइल धारक




