वैशाली- बदमाशों ने एक शख्स को निशाना बनाकर ठोका, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली। जिले में अपराधियों का मनोबल सातवेंमें आसमान पर है। अपराधी एक से बढ़कर एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज के निकट बाइक सवार अपराधियों ने कर्मचारी के निजी मुंशी पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां बरसदी जिससे वह रोड़ पर गिर पड़ा इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल को दाहिने साइड सीने से लेकर कमर के पास तक गोली लगी है। घायल की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी बृजनंदन राय के 45 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार बाइक सवार होकर अपने घर से हाजीपुर की तरफ आ रहा था। तभी पीछा कर आए बाइक सवार अपराधियों ने एकरा ओवर ब्रिज के निकट गाड़ी घेर कर उसे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पडा इसके बाद गंभीर स्थिति में पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से स्थिति को नाजुक दिखाते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच डे पर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी हरकिशोर राय सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज के निकट एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगार नहीं है। अपराधियों की भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें