मोतिहारी- समाजसेवी व उद्योगपतियों ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

मोतिहारी- भाजपा युवा नेता सह उद्योगपति, शिक्षाविद् यमुना कुमार सीकरीया के द्वारा अपने शिक्षण संस्थान फार्मेसी एवं बी०एड० कॉलेज में अटल शताब्दी जयन्ती, तुलसी दिवस एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मान्नीय मंत्री गन्ना उद्योग कृष्णनन्दन पासवान बिहार सरकार पूर्व भाजपा अध्यक्ष चन्द्रकिशोर मिश्र, भाजपा नेता मकेश्वर सिंघ, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्राचार्य अरूण मिश्रा, प्राचार्य एल०एन० डी० कॉलेज राजेश सिन्हा, प्राचार्य महिला कॉलेज श्री पंकज श्रीवास्तए टाईम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रत्रकार प्रो० चन्द्रभूषण पाण्डेय के साथ संस्थान के अध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ सीकरीया ने दीप प्रजयल्लित कर किया और यमुना सीकरीया ने सभी को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, तथा सभी ने माल्यार्पण किया, और सभी के जीवनी पर प्रकाश डाला, तथा डॉ० शम्भूनाथ सीकरीया ने अपने सम्बोधन में कहा कि 25 दिसम्बर एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन दें. और अंग्रेजों ने इसे क्रिस्मस डे के रूप में केन्द्रित कर हमारी संस्कृति से दूर कर दिया है। अटल जी ने जो बीजा रोपण किया इसी के फलस्वरूप आज भारत विश्वगुरू के रास्ते पर अग्रसर हैं। सनातन संस्कृति के उत्थान में मॉलवीय जी के द्वारा पूर्व में भी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना का बहुत बड़ा योगदान दिया हैं। आज ही के दिन अंग्रेजो से युद्ध में कई राजा कई परिवार शहिद हुए हैं। ब्रह्शास्त्र के अनुसार आज गीता जयन्ती है। इसलिए भारत सरकार ने तुलसी दिवस भी मनाने का निर्णय लिया है। यह सराहनीय है। माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक जागरूकता के लिए ऐसे-ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए और अटल जी एवं मालवीय जी का जो योगदान हैं, वह सराहनीय है। उसी पथ पर माननीय मोदी जी भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रयासरत है। मंच संचालन फार्मेसी कॉलेज की वार्डस प्रिसिंपल प्रीती दूबे ने किया।
डेक्स भाषण :—– मंत्री गन्ना उद्योग कृष्णनन्दन पासवान

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें