समस्तीपुर- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने अटल जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के लसकारा मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाया गया।समारोह क़ो सबसे पहले आगत अतिथियों द्वारा केक काटकर एवं तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा की उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला एक बार तेरह दिन दूसरी बार आठ महीने तीसरी बार मे अपनी कार्यकाल पूरा किये।वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रमुख वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापको मे से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहें। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाज्वजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्र पत्रिकाओं का संपादन भी किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें