बेगूसराय- सड़क हादसे में गोपालगंज के बाइक सवार युवक की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान गोपालगंज जिले के रहने वाले विशाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक विशाल कुमार एक निजी कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से सवार होकर होटल पर खाना खाने जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि विशाल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- सुजीत कुमार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें