मधुबनी- कबाड़ी दूकान मे लगी भीषण आग, लाखो का सामान जल कर हुआ राख!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

कबाड़ी दूकान मे लगी भीषण आग, लाखो का सामान जल कर हुआ राख, भारी मात्रा मे मिला शराब की खाली बोतल

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग के किनारे बी एम कालेज के नजदीक कवार की दुकान मे लगी भीषण आग से लाखो की सामान जल कर राख हो गया। आग की उठती तेज लपट को देख कर स्थानीय लोग ने मौके पर पहुंच कर इसबात की सूचना स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन की टीम को दिया। सूचना मिलने के बाद रहिका थाना पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम एवं अंचल पदाधिकारी रहिका मौके पर पहुंचकर कर आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास करने लगे। लेकिन देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू नही पाया जा सका। जिसे देखते हुए जिला मुख्यालय से अग्निशमन विभाग की दुसरी गारी को बुलाया गया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कवारी की दूकान के आगे बगल आवासीय घर होने के कारण लोगो मे खौफ बना रहा, की कही आग अपने चपेट मे घरो को ना ले ले। लेकिन गनीमत की बात रही की कवार की दूकान मे भरकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आवासीय छेत्र मे क्वारी की दूकान कैसे खुली, कब खुली इस बात की जांच मे प्रशासन जुट गई है। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी अभय कुमार एवं थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया है कि बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इस बात की जांच कर पता लगाया जा रहा है। हला की आग लगने से काफी बरा नुकसान हुआ है। लेकिन गनीमत की बात रही की इस घटना मे किसी जानमाल की नुकसान नही हुई है। हलाल की बिहार मे संम्पूर्ण शराब बंदी के बाबजूद कवार की दूकान मे शराब की काफी मात्रा मे खाली प्लास्टिक की बोतल पाया गया है। जो शराब बंदी कानून का पौल खोलने के लिए काफी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें