संवाददाता :- विकास कुमार!
2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के लालू प्रसाद यादव के दावे पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है।उन्होंने कहा लालू भसिया गये है।
बिहार विधानसभा सत्र सम्पन्न होने के बाद क्षेत्र भ्रमण के दौरान सहरसा पहुंचे माननीय पीएचईडी मंत्री निरज कुमार बबलू ने जहां 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर लालू यादव के दावे तंज करते हुए कहा कि लालू यादव का उम्र हो गया और वो भासियाने लगे है और उनका बयान उसी तरह का है । वे देख चुके है कि टेलर अभी हाल ही में चुनाव हुए है बिहार में चार सीटों पर हुये चुनाव सभी चारो सीट एनडीए जीती है।इसके बावजूद ये लोग बोल रहे है इसके बोलने का क्या मतलब है आप समझ रहे होंगे टेलर से पता चलता है कि फ़िल्म कैसा होगा। 2025 में हमलोग भारी मतों से जितने वाले हैं और 2025 में भारी बहुमतों से हमलोग सरकार बनाने वाले है बिहार की जनता ने तय कर दिया है।
BYTE :- बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ।




