प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में रामकृष्ण मिशन आश्रम पटना के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिष्ठित स्वामी सर्वविद्यानंदा महाराज, डॉ जगन्नाथ गोस्वामी डॉ विधान चंद्रा मैती, डॉ शुभाजित मंडल, डॉ अशोक कुमार गुप्ता, डॉ रंजना सिन्हा, डॉ महीप देवा और विद्यालय के प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर पर आसपास के सैकड़ो ग्रामीण और स्कूल के अभिभावकों ने भी आकर अपनी नेत्र जांच करवाई। नेत्र जांच शिविर में लोगों को आंखों की जांच, उपचार, शिशु नेत्र चिकित्सा, दवाई, मुफ्त चश्मा, चयनित मोतियाबिंद रोगी को पटना में मुफ्त ऑपरेशन के साथ ही उनके भोजन रहने खाने एवं आने जाने तक सभी सुविधा निःशुल्क दी गई। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन नेत्र विभाग पदाधिकारी ने कहा कि आज की आधुनिक युग में मोबाइल, कंप्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय काम, बुढ़ापा ,नींद की कमी और खराब डाइट के कारण भी दृष्टि को हानि पहुंचाते हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शीतल देवा ने कहा कि नेत्र ही हमें बाहरी दुनिया से हमारा संपर्क करवाता है और इसकी उपयोगिता की महत्ता हम तब समझते हैं जब किसी नेत्रहीन व्यक्ति की क्रियाकलापों को देखते हैं मार्ग पर चलना तो दूर घर पर चलने फिरने में भी उन्हें असुविधा होती है और यह पुनीत कार्य रामकृष्ण मिशन आश्रम नेत्र चिकित्सालय द्वारा करवाया जा रहा हमारे लिए गौरव का विषय है। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि आंखों की प्रभावी देखभाल के लिए सबसे अच्छे साधनों में से एक नियमित आंखों की जांच और देखभाल है l
इस अवसर को सफल बनाने हेतु डॉ महीप देवा के अथक योगदान हेतु विद्यालय प्रशासन नें उनके इस सहयोग के लिए सम्मानित किया l
डॉ देवा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रामकृष्ण आश्रम के चिकित्सकों के साथ-साथ डॉ एन बोस और अभिभावकों ग्रामीणों को धन्यवाद दिया जिनका सहयोग सदैव विद्यालय परिवार के लिए बना रहता है l




