भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के काम का श्रेय भी लालू प्रसाद को देना चाहते हैं तेजस्वी यादव – दानिश इक़बाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


…………………….

  • आरक्षण पर कर्पूरी सरकार के फैसले को जनसंघ का पूरा समर्थन था
  • राजद राज में बिना आरक्षण दिये पंचायतों के चुनाव कराने का सम्राट चौधरी का आरोप सही

पटना। बिहार प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इक़बाल ने आरक्षण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे पिछड़े-अतिपिछड़े समाज को आरक्षण देने के भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के फैसले का श्रेय लूट कर अपने पिता लालू प्रसाद को देना चाहते हैं।
श्री इक़बाल ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस आरोप का खंडन नहीं किया है कि राजद शासन के 15 साल में बिना आरक्षण दिये पंचायत चुनाव कराये गए थे। उन्होंने केवल सफाई दी है कि रावड़ी देवी की सरकार पंचायत में आरक्षण लागू क्यों नहीं कर पायी थी। जनता सफाई नहीं परिणाम चाहती।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो स्वीकार किया है कि पंचायत चुनाव में आरक्षण एनडीए की नीतीश सरकार ने दिया।
श्री इक़बाल कहा कि 1978 में कर्पूरी ठाकुर ने अतिपिछड़ों को 12 प्रतिशत, पिछड़ों को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया था और उस समय की साझा सरकार में शामिल जनसंघ ( अब भाजपा ) के कद्दावर नेता कैलाशपति मिश्र ने कर्पूरी जी का समर्थन किया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आरक्षण का समर्थन किया था, लेकिन तेजस्वी यादव ऐतिहासिक सच को झुठलाना चाहते हैं। वे
तो चारा घोटाला वाले लालू प्रसाद को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और जननायक कर्पूरी ठाकुर से भी बड़ा साबित करने पर तुले हैं।
श्री इक़बाल ने कहा कि तेजस्वी यादव एक संवैधानिक पद पर हैं, लेकिन वे दूसरों के काम का श्रेय अपने परिवार के नाम करने में जरा भी संकोच नहीं करते । वे पांच लाख लोगों को नौकरी देने के नीतीश कुमार के काम को अपने नाम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हाल के उपचुनाव में जनता ने उन्हें ठुकरा दिया।
……………………………….

Join us on:

Leave a Comment