डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, दिए निर्देश!

SHARE:

अरविंद कुमार

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने जिलेभर मे शिक्षक नियोजन इकाई में शिकायत मिलने पर खेद प्रकट करते हुए उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है ।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चयनित नियोजित शिक्षकों की सीटीईटी एवं बीटीईटी की जांच पंचायत स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी करना सुनिश्चित करेंगे ।

प्रखंड, नगर निकाय स्तर पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी जांच करना सुनिश्चित करेंगे ।

शिक्षक नियोजन इकाई जांच रिपोर्ट ,संबंधित पदाधिकारी कल शाम तक हर हाल में जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।

उन्होंने कहा कि एक अच्छी शिक्षा व्यवस्था ही एक अच्छा राष्ट्र निर्माण कर सकता है ।

शिक्षा विभाग में भ्रष्ट तंत्र पर नकेल कसने हेतु गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता आपदा ,अनुमंडल पदाधिकारी ,डायरेक्टर डीआरडीए ,स्थापना शाखा पदाधिकारी ,भूमि उप समाहर्ता , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।

Join us on:

Leave a Comment