अरविंद कुमार

मोतीहारी। संयुक्त श्रम भवन, आई0टी0आई0 परिसर अवस्थित जिला नियोजनालय पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी में आज दिनांक-24.08.2021 को Nav bharat fertilizers Pvt. Ltd. Muzaffarpur के द्वारा एक दिवसीय जाॅब कैम्प का आयोजन किया गया। यह जाॅब कैम्प इंटर पास 20-40 आयु वर्ग के उम्मीदवारों को Sales Representative के पदों के लिए अयोजित किया गया था, जिनका कार्यस्थल सीतामढी होगा। इस जाॅब कैम्प में आज कुल-98 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें कुल 55 आवेदकों को कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा पहले चरण में आज चयन किया गया। कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सभी चयनित आवेदकों को दिनांक- 28.08.2021 को नाॅर्थ बिहार ब्रांच आॅफिस मीना काॅम्पलेक्स, प्रथम तल, सहारा इंडिया, बैरिया गोलंबर मुजफ्फरपुर में सभी प्रमाण-पत्रों के साथ रिपोर्ट करने के लिए बुलाया गया है, जहां इंटरव्यू के पश्चात अंतिम रूप से चयनित कर इसकी सूचना जिला नियोजन कार्यालय पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को दी जायेगी।
इस अवसर पर राकेश रंजन, श्रम अधीक्षक-सह-जिला नियोजन पदाधिकारी, स्वरूप डी0 जिला युवा पदाधिकारी, भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, विकास कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पीपरा कोठी, सुधीर कुमार सिंह, जिला कौशल प्रबंधक-1 शशि शेखर स्नेही, जिला कौशल प्रबंधक-2 राजीव नयन, जिला कौशल प्रबंधक-3, अमिय कुमार प्रधान लिपिक एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। जिला नियोजन पदाधिकारी एवं जिला कौशल प्रबंधक के द्वारा उपस्थित सभी आवेदकों का मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर Nav bharat fertilizers Muzaffarpur के प्रतिनिधि श्री गोपाल कृष्णा, एवं श्री मुकेश कुमार उपस्थित थे तथा उन्होंने सभी उपस्थित आवेदकों को जाॅब से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा कार्य एवं कार्यस्थल के संबंध में आवेदकों के सभी प्रश्नों का उतर दिया तथा उन्हें जाॅब के विभिन्न पहलूओं के बारे में जानकारी दी।
नौकरी/रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थीं NCS Portal पर अपना निबंधन कराके आनेवाले जाॅब कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।




