अरविन्द कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिला पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रखंड विकास पदाधिकारी , छौड़ादानों , पूर्वी चंपारण को निर्देश जारी किया गया है ।
जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ,छौड़ादानों को निर्देश जारी किया गया है।कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति वार्ड नंबर 10 ग्राम पंचायत राज – एकडरी ,द्वारा (वार्ड नंबर 10) के योजना की राशि निजी खातों में हस्तांतरित करने एवं मजदूरों, मिस्त्रीयों के भुगतान में वित्तीय प्रबंधन का अनुपालन नहीं किया गया है ।
जो अनियमित भुगतान की श्रेणी में आता है ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि विकेद्र यादव ,वार्ड सदस्य ,ग्राम पंचायत राज – एकडरी (वार्ड नंबर 10) पर वित्तीय अनियमितता के लिए जिम्मेवारी तय करते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे । साथ ही राशि की वसूली हेतु नीलाम पत्र वाद दायर करना सुनिश्चित करेंगे ।




