संवाददाता :- विकास कुमार!
स्कार्पियो ने एक युवती को कुचला। घटनास्थल पर ही हुई युवती की मौत। पोस्टमार्टम को देर रात भेजा सदर अस्पताल।
– एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां खेत से लौटकर अपने घर जा रही एक युवती को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने NH106 पर कुचल कर फरार हो गया। जिससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक युवती की पहचान दिनेश यादव का 12 वर्षीय पुत्री रुचि कुमारी के रूप में हुई है जो कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के पस्तपार गांव वार्ड 10 की रहने वाली बताई जा रही है।
BYTE :- पूर्व BDO सह राजद प्रत्याशी गौतम कृष्णा।
BYTE :- मृतक युवती के परिजन मिथिलेश कुमार।




