तेजस्वी के वार पर भाजपा का पटलवार, नीरज कुमार बोले राजद की राजनीति बाँटने और काटने की रही है!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना: तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर भाजपा नेता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस और राजद की राजनीति हमेशा से “बांटने और काटने” वाली रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में 10 हजार से अधिक सांप्रदायिक दंगे हुए, जबकि बिहार में राजद के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए।

नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन बयानों से विपक्षी दलों में घबराहट है। उनका कहना है कि कांग्रेस और राजद जैसे दलों को लगता है कि अगर सभी लोग एकजुट हो गए, तो उनकी “विभाजन की राजनीति” खत्म हो जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment