:- रवि शंकर अमित!
– जमुई में प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम को लेकर कई भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्र में दौरा पर हैं और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दे रहे हैं साथ ही तैयारियो की समीक्षा भी कर रहे हैँ,इसी क्रम में आज राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने लखीसराय शेखपुरा और मोकामा टाल क्षेत्र का दौरा कर कार्य कर्ताओं को आमंत्रित किया और तैयारियों का जायजा लिया,इसी दौरान मोकामा के हाथीदह में जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी भगवान बिरसा मुंडा की 150 में जयंती के उपलक्ष में एक समारोह में भाग लेने आ रहे हैं और यह जमुई के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री जी तीसरी बार जमुई आ रहे हैं जिसे लेकर हम लोगों में काफी उत्साह है, वहीं उन्होंने बिहार में चार सीटों पर हो रहे हैं उपचुनाव को लेकर दावा किया कि विपक्ष 4-0 से आउट हो जाएगा और एनडीए चारों सीट जीतने में सफल होगी, अपने नेता शंभू शरण पटेल का भाजपा नेता शैलेंद्र प्रसाद, बिपिन कुमार व राम प्रकाश शर्मा आदि ने जोरदार स्वागत किया! तथा पीएम के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर सांसद को अद्यतन जानकारी दी!
बाइट :- शंभु शरण पटेल!




