जन्मदिन की शाम को रंगीन बनाने की थी तैयारी, पुलिस ने बियर और शराब की खेप समेत किया गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

पटना गया रेल खंड के जहानाबाद रेल जीआरपी ने जन्मदिन के मौके पर होने वाले शाम को रंगीन होने मे खलल डाल दिया। हुआ यह की जहानाबाद जिला के टेहटा बाजार के पास मे हीं एक व्यक्ति के जन्मदिन पर शाम को रंगीन करने का पूरा तैयारी किया गया था। इसको लेकर एक शराब तस्कर को शराब एवं बीयर लाने की जिम्मेदारी दी गई थी ।सिंगरौली से पटना आ रही सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में शराब तस्कर लगभग 41 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा था ।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी जहानाबाद की पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक युवक को 41 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार किए गए शराब के तस्करी करने वाला युवक टेहटा दुर्गा स्थान के रहने वाला गोपाल कुमार बताया जाता है ।उसने पुलिस को बताया कि वह टेहटा के बगल में एक जन्मदिन के पार्टी के लिए शराब एवं बियर सिंगरौली ट्रेन से एक शराब तस्कर से शराब एवं बियर की खरीदारी की थी और उसे टेहटा बाजार में ले जाना था और जन्मदिन के पार्टी को रंगीन करना था, लेकिन जहानाबाद रेल पुलिस ने उस होने वाला जन्मदिन के पार्टी में खलल डाल दिया। जहानाबाद रेल पुलिस के द्वारा बिछाए गए जाल में शराब तस्कर पड़ गया और वह शराब एवं बियर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जीआरपी जहानाबाद थाना अध्यक्ष में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई है ।जिसमें गोपाल कुमार के पास से 41 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।आगे की कार्रवाई की जा रही है । पर आप 10 करके द्वारा एक जन्मदिन के पार्टी को रंगीन बनाने की तैयारी में लगाया गया था सूचना हम लोगों को मिल गई थी और इसी के आधार पर हम लोगों ने जाल बिछाया जिसमें शराब तस्कर गोपाल कुमार शराब एवं अंग्रेजी बियर के साथ पकड़ा गया ।थाना अध्यक्ष ने यह बताया कि लगातार ट्रेन में शराब तस्करी को लेकर छापेमारी जारी है और आगे भी यह छापेमारी चलता रहेगा।

बाईट थाना अध्यक्ष जी आर पी जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment