रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!
पांच वर्ष के बाद भारत एवं नेपाल दोनों ही देश के लोग फिर से एक बार नेपाल सीमा पर अवस्थित कोसी बराज के छठ घाट पर मनाएंगे छठ पर्व।
सुपौल :- वर्ष 2019 में कोशी नदी के कोशी बराज स्थित छठ घाट पर अंतिम छठ पर्व मनाया गया था। जहाँ एक ही छठ घाट पर नेपाल और भारतीय क्षेत्र के लोगों ने छठ पर्व मनाया था। जिसके बाद कोरोना काल होने के चलते वर्ष 2020 और 2021 मे नेपाल सरकार के द्वारा रोक लगा दी गई थी।
इसके बाद पिछले तीन वर्षों से कोशी नदी के जलस्तर मे उतार चढ़ाव के बाद कोशी बराज का छठ घाट ही समाप्त हो गया था। हालांकि इन वर्षों में लोगों ने कोशी बराज जाने का रास्ता भी भूल गया था और नगर पंचायत वीरपुर एवं भीमनगर के लोगों ने नगर क्षेत्र में ही विभिन्न छठ घाटों पर छठ मनाना बेहतर समझा। कोसी बराज के छठ पूजा कमिटी ने भी इस ओर अधिक ध्यान नहीं दिया। इस साल कोशी बराज स्थित छठ पूजा कमिटी ने बराज पर छठ मनाने की अपील की है और लोगों क़ो छठ मनाने के लिए कोशी बराज आने का निमंत्रण दिया है।
कोसी बराज छठ कमिटि के गुनेश्वर कर्ण एवं उमेश यादव ने बताया कि कोशी गांव पालिका के अध्यक्ष अयूब अंसारी शेक एवं वार्ड अध्यक्ष बलराम क्षेत्री के द्वारा इस साल पूरी तैयारी की जा रही है। पहले की तरह ही पूजा होगी। मूर्ति भी स्थापित किया जाएगा। प्रकाशिय व्यवस्था रहेगी, सुसज्जित घाटों का निर्माण किया जा रहा है। गहरे पानी के लिए बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है और स्थानीय गौतखोर भी घाट पर मौजूद रहेंगे। जो देखने लायक होगा।