पटना-पांचवां अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


राजधानी पटना में पांचवे अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कई राज्यों के जूनियर और सीनियर कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने अपने कौशल और तकनीक का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आयोजक अविनाश कुमार ने इस चैंपियनशिप के महत्व को बताते हुए कहा, “गार्जियन अपने बच्चों को लेकर काफी सजग हैं। कराटे न केवल आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बच्चों की स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।” उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त करेंगे।

अविनाश ने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य है कि बच्चे कराटे के माध्यम से न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाएं, बल्कि आत्मरक्षा की कला भी सीखें।” इस चैंपियनशिप ने प्रतिभागियों को अपने कौशल को दिखाने का एक प्लेटफार्म प्रदान किया है और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर उनकी संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेगा।

Join us on:

Leave a Comment