रिपोर्ट- अमित कुमार!
आरा।
बिहार के विश्वविद्यालयों के पूर्व छात्र नेता डॉ. सुरेन्द्र सागर की मां के निधन की खबर सुन बिहार पीपुल्स पार्टी के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व सांसद आनंद मोहन आरा पहुंचे और शहर के नाला मोड़ स्थित डॉ. सुरेन्द्र सागर के आवास पर पहुँच उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने पूर्व छात्र नेता को ढांढस बंधाते हुए दुःख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने की बात भी कही. पूर्व सांसद आनन्द मोहन के नाला मोड़ पहुँचने पर समर्थकों की भीड़ भी जुटी रही.
उधर पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने एक अन्य निकटतम युवा नेता मुकेश सिंह राणा के फुफेरे भाई अनिल सिंह के
जगदेव नगर स्थित आवास पर भी पहुंचे और पिछले दिनों अनिल सिंह की मां के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.
पूर्व सांसद आनंद मोहन के आरा आगमन के दौरान उनके साथ पूर्व छात्र नेता संजीव सिंह, रवि कांत सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील सिंह, रिंकू सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, दिलीप चंद्र,वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
बता दें कि पूर्व छात्र नेता डॉ. सुरेन्द्र सागर की मां का निधन पिछले सप्ताह शनिवार को हो गया था. निधन की खबर के बाद से ही उनके आवास पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतको का आना जाना जारी है. दो दिन पहले ही भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा भी अपने पूर्व से निर्धारित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर आरा पहुंचे थे और नाला मोड़ स्थित आवास पर पहुँच कर डॉ. सुरेन्द्र सागर से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी.




