पटना में रधक स्टूडियो का भव्य अनुभव स्टोर का अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना: बिहार का पहला लग्जरी कुट्योर, रधक स्टूडियो, ने अपने नए और भव्य अनुभव स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा गुप्ता द्वारा किया। इस विशेष अवसर पर रधक स्टूडियो के ऑनर आकाश केडिया और राधिका सरावगी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

रधक स्टूडियो सभी प्रकार के डिजाइनर परिधानों में विशेषज्ञता रखता है, चाहे वह खास अवसरों के लिए हो या आरामदायक दैनिक पहनावे के लिए। नए अनुभव स्टोर में, रधक स्टूडियो पहली बार अपने पुरुषों के कलेक्शन को भी प्रस्तुत करने जा रहा है। इसके साथ ही, स्टोर में ज्वेलरी और विभिन्न परिधान एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी, जिससे ग्राहकों को एक संपूर्ण और शानदार अनुभव प्राप्त होगा।

स्टूडियो की ओपनिंग में आरजे अंजलि ने भी शिरकत की और रधक स्टूडियो से संबंधित जानकारी साझा की। ग्राहकों को रधक स्टूडियो के विशेष कलेक्शन के साथ एक नए रूप में प्रस्तुत होने का अवसर मिलने जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment