बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!

सुपौल :- इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा आज 25 अक्टूबर 24 को बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री वितरण
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न बाढ प्रभावित पंचायतों के करीब 100 पीड़ित परिवार को राहत सामग्री के रूप में कीचेन सेट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन कीट, बाल्टी प्रदान किया गया। डीएम कौशल कुमार ने रेड क्रॉस के इस पहल की सराहना की। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। बाढ़ पीड़ितों को नगद राशि, राहत सामग्री, भोजन एवं अन्य सहायता दी गई है। रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ० कन्हैया प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त राहत सामग्री राज्यपाल महोदय के सहयोग से उपलब्ध कराया गया है। सचिव राम कुमार चौधरी ने राहत सामग्री वितरण करते हुए कहा कि बाढ एवं अन्य आपदाओं में रेड क्रॉस ने निरंतर सेवा प्रदान की है तथा भविष्य में भी यह कार्य करने का वचन दिया। मौके पर उपस्थिति रेड क्रॉस उपाध्यक्ष सिविल सर्जन डॉ० ललन ठाकुर ने रेड क्रॉस के सहयोग की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, निवर्तमान सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर, दयानंद ठाकुर, नीलम कुमारी, मो खुरशीद आलम, गोविन्द पासवान, चंद्र शेखर चौधरी ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर रेड क्रॉस पेट्रोन सदस्य डॉ विजय शंकर चौधरी, सचिन माधोगड़िया, गौरव गुप्ता सहित रामजी प्रसाद, प्रियंका कुमारी, सुरेश सिंह, भूषण मंडल, अमरनाथ साह, पंकज मेहता, अनिकेत सिंह, मोहित झा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment