पैक्स निर्वाचन, 2024 के संदर्भ में तैयारी एवं मतदान केन्द्रों सहित अन्य बिन्दुओं पर डीएम ने समीक्षात्मक बैठक की।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!

सुपौल:- आज दिनांक 25.10.2024 को कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन, 2024 के संदर्भ में तैयारी एवं मतदान केन्द्रों सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षात्मक बैठक की गयी। उक्त बैठक में राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, विनय कुमार साह, बन्दोवस्त पदाधिकारी, सुपौल, निशांत, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment